फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रास नहीं आई ससुराल... सुहागरात के कुछ दिन बाद दुल्हन ने कर दिया कांड; मुंह छिपाता फिर रहा दूल्हा

Thu, 25 Jan 2024 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत युवक की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन अपने मायके गई, यहां से वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन
Bride - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ चली गई। युवती की शादी हाल ही में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। युवती कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद मायके चली गई थी। 
विज्ञापन


वहां से नकदी व जेवर लेकर प्रेमी के साथ कहीं चली गई। ससुरालवाले और मायके वाले उसकी तलाश में जुटे हैं।  युवती ने पिता ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन रिपोर्ट के बाद भी भोजीपुरा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर युवती के पिता ने आईजी से शिकायत की।

भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बुधवार को आईजी दफ्तर पहुंचा। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में युवक से की थी। शादी के बाद वह विदा होकर ससुराल गई। 
विज्ञापन


वहां कुछ दिन रुकी। इसके बाद वापस मायके आ गई। यहां से वह एक युवक के साथ चली गई। उसका कोई पता नहीं चल रहा है। ससुराल वालों का कहना है कि युवती नकदी और जेवर भी लेकर गई है।  

आरोपियों ने किया हमला 
युवती के पिता ने बताया कि फरीदापुर जागीर गांव निवासी युवक उनकी बेटी को फुसलाकर ले गया है। इसमें तीन और लोगों ने उसकी मदद की। उनकी शिकायत पर भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इस पर आरोपी पक्ष रंजिश मान बैठा। आठ जनवरी की रात वह घर के बाहर अलाव सेंक रहे थे, तभी आरोपी पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। 

 
विज्ञापन

वह जान बचाकर घर में भागे तो इन लोगों ने पथराव कर दिया। आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं। भोजीपुरा पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन कार्रवाई में टालमटोल कर रही है। इस पर उसने आईजी से पूरे मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें