फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चमननाथ मंदिर से कई साल पुरानी मूर्तियां चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

Thu, 12 Mar 2020 08:21 PM IST
बरेली ब्यूरो बरेली ब्यूरो
विज्ञापन
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के आलमगीरीगंज स्थित चमननाथ मंदिर में मंगलवार देर रात घुसे दो चोर देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां व अन्य सामान चुरा ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें दो चोर सामान चुराते नजर आए। पुजारी ने कोतवाली में मामले की तहरीर सौंपी है।

कोतवाली क्षेत्र के आलमगीरीगंज में बाबा चमननाथ का मंदिर है। बुधवार सुबह मंदिर के पुजारी पंडित नरेंद्र वहां पहुंचे तो उन्हें बाहर लगा चैनल कटा मिला। अंदर जाकर देखा तो देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां और अन्य सामान भी गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और यूपी 112 पर भी सूचना दी।

विज्ञापन


पुजारी के मुताबिक मंदिर से राम जी, सीता जी और कृष्ण जी की पीतल की मूर्ति, पीतल की आरती, जल चढ़ाने के पीतल के लोटे, दान पात्र व अन्य सामान भी गायब था। मूर्तियां कई साल पुरानी थीं। मंदिर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे देखने पर देर रात करीब दो बजे दो चोर चैनल काटकर मंदिर में घुसते नजर आए। उन्होंने बोरों में सामान भरा और ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें