पीलीभीत में बिलसंडा के पुरैना गांव में गुरुवार सुबह एक दुपट्टे से बने दो फंदों के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। प्रेमियों को इस हालत में देख गांव में सनसनी फैल गई।
शवों की पहचान 18 वर्षीय रामलखन और उसकी 14 वर्षीय प्रेमिका के रूप में की गई है। बताया गया कि दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों लोग एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन इस नवरात्री के बाद प्रेमिका की शादी किसी और के साथ तय हो गई थी।
गुरुवार सुबह दोनों के घर से करीब 500 मीटर दूर बेर के पेड़ पर एक दुपट्टे के सहारे दोनों का शव लटकता देख ग्रामीणों की आंखें फटी रह गईं। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।