फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवीन सत्र में प्रवेश बढ़ाने व बेहतर सुविधाओं पर मंथन

Fri, 17 Apr 2026 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने नवीन शैक्षणिक सत्र में अधिक प्रवेश और बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश, छात्रों के लिए सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कई सुविधाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन




बैठक में प्रवेश तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने शिक्षकों से प्रवेश बढ़ाने के सुझाव मांगे और उन पर कार्य करने का आश्वासन दिया। कहा कक्षाओं, वाटरकूलर, फर्नीचर, लैब, वाशरूम, पंखे और लाइट जैसी भौतिक सुविधाओं के निरीक्षण करें, कमियों पर तुरंत काम कराया जाएगा। समय सारणी के अनुसार ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें और जर्नल्स उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। वाईफाई, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर लैब और सीसीटीवी कैमरों को शीघ्र क्रियाशील करने के आदेश दिए गए। छात्रावासों में मेस, सुरक्षा, पानी, शौचालय, फर्नीचर और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
कैंपस में रहे अनुशासन, समय पर हो परीक्षा व परिणाम प्रक्रिया-

विश्वविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए सभी अध्यापकों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समय पर परीक्षाएं लेने, मूल्यांकन करने और परिणाम घोषित करने को कहा गया। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने बैठक में कहा कि विश्वविद्यालय का प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएं देना है। उन्होंने सभी शिक्षकों और अधिकारियों से अपने सुझाव देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें