फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरों के खेल में प्राचार्य के करीबी शिक्षक का नाम भी आया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीपीएड के छात्र-छात्राओं की परीक्षा की कॉपियों में कॉलेज का नाम और रोल नंबर लिखने के मामले में निजी कॉलेज के प्राचार्य के साथ ही अब उसी कॉलेज के एक शिक्षक का नाम सामने आ रहा है। चर्चा है कि यह शिक्षक ही प्राचार्य और गड़बड़ी करने वाले गैंग के बीच तालमेल बनाने का काम करता था। पिछले दिनों रुपयों के लेनदेन को लेकर इसका एक ऑडियो भी वायरल हो चुका है।
विज्ञापन

पिछले दिनों रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित परीक्षा में केंद्र प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने 25 छात्र-छात्राओं को पकड़ा था। इनमें से चार नकल कर रहे थे और 21 की कॉपी पर रोल नंबर के अलावा कोडवर्ड में कॉलेज के नाम लिखे थे। जांच के बाद इस मामले को यूएफएम (अनुचित साधन) का माना गया। इन छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंसा तो विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्र-छात्राओं का आरोप था कि ंबीपीएड में 25 हजार रुपये लेकर 70-85 प्रतिशत तक अंक दिलाने का खेल चल रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई सबूत सामने नहीं आया है, लेकिन इस खेल का मास्टरमाइंड एक बीपीएड कॉलेज के प्राचार्य को बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि प्राचार्य का ही करीबी शिक्षक इस पूरे खेल की सेटिंग करता है। वो अक्सर विश्वविद्यालय में घूमता नजर आता है। कॉपियों में रोल नंबर और कॉलेज का नाम कोडवर्ड के रूप में लिखने को लेकर पूरी प्लानिंग में उसका अहम रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें