दिल्ली और हरियाणा की टीम के बीच खेला गया मुकाबला
- फोटो : अमर उजाला
ये टीमें भी जीतीं
विद्या भारती ने छत्तीसगढ़, केरला ने पंजाब, ओडिशा ने सीआईएसई, तमिलनाडु ने आईबीएसएसओ, उत्तराखंड ने मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल ने आंध्र प्रदेश, झारखंड ने बिहार को 2-0 के अंतर से मात दी। हिमाचल प्रदेश ने एनवीएस, दिल्ली ने चंडीगढ़, केवीएस ने महाराष्ट्र, असम ने आईपीएससी, सीबीएसई ने पुडुचेरी, कर्नाटक ने मणिपुर, तेलंगाना ने जम्मू कश्मीर को 2-0 से हराया। शाम को बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
तीसरे दिन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए इज्जतनगर मंडल की डीआरएम रेखा यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी यशपाल राणा, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पदमवीर सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गीता शर्मा, रजनी जोशी पहुंचीं। इस दौरान ओमप्रकाश राय, संजय गंगवार, अनुपम शर्मा, डॉ. गिरीश यादव आदि मौजूद रहे।