फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पत्नी को डराने के लिए युवक ने किया ऐसा ड्रामा... पुलिस भी रह गई दंग, किया गिरफ्तार

Wed, 06 Aug 2025 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी को डराने के लिए इंस्टाग्राम पर सुसाइड का ड्रामा किया। फिर कमरा और मोबाइल फोन बंदकर सो गया। मेटा से अलर्ट मिलने पर जब पुलिस युवक के घर पहुंची तो दंग रह गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी फाल्तूनगंज में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव सुसाइड का नाटक रचकर ऐसी खुराफात की कि परिजनों से लेकर पुलिस तक हैरत में पड़ गई। मेटा से अलर्ट मिलने के बाद जब पुलिस जब घर पहुंची तो वह कमरा बंदकर नींद की गोलियां खाकर सोता मिला। काउंसलिंग के बाद उसे घर भेज दिया गया। कमरे से पुलिस को नींद की गोलियां का रैपर मिला। इसमें आठ गोलियां नहीं थीं।

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार सुबह पुलिस को मेटा से अलर्ट मिला कि उनके क्षेत्र में एक युवक आत्महत्या कर रहा है। ऐसा करते हुए उसने फेसबुक लाइव किया है। पुलिस ने तत्काल उसकी लोकेशन निकाली और कालीबाड़ी फाल्तूनगंज में हरिशंकर उर्फ नन्हा के घर पहुंची। वहां नन्हा के बेटे ध्रुव राजपूत के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि वह अपने कमरे में है।

पुलिस ने कमरे का गेट खुलवाने की कोशिश की पर गेट नहीं खुला। ध्रुव का मोबाइल भी स्विच ऑफ था तो परिजन घबरा गए। पुलिस के मुताबिक काफी देर बाद कमरे का गेट खुला तो पता लगा कि अब तक ध्रुव अंदर गहरी नींद में सो रहा था। उसके बिस्तर के ऊपर कपड़े का फंदा पंखे से लटक रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में मूसलाधार बारिश: सड़कों पर बहा दरिया...घरों में भरा पानी, कैद हुए लोग; तस्वीरों में देखें शहर का हाल
 

आरोपी बोला- यकीन नहीं था, फेसबुक भी पकड़वा देगी
सख्ती पर ध्रुव ने बताया कि मोहल्ले की ही युवती से उसने हाल ही में प्रेम विवाह किया है। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। उसे डराने व दबाव में लेने के लिए उसने फेसबुक पर लाइव होकर पंखे में फंदा लगाकर लटकने का नाटक किया। वीडियो पर गुडबाय जिंदगी लिखा। फिर वह मोबाइल बंद करके सो गया। 

उसने सोचा कि जब तक वह जागेगा तब तक उसकी पत्नी के होश ठिकाने आ चुके होंगे और वह माफी मांगकर दोबारा बात शुरू कर देगा। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि फेसबुक ही उसके ड्रामे को सही मानकर पुलिस को बता देगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय और चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय ने आरोपी की काउंसलिंग की। उसने भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ध्रुव ने अपनी हरकत से परिवार व परिचितों को परेशान किया। वह पत्नी को परेशान करना चाहता था पर खुद फंस गया। उसे गिरफ्तार किया है, कानूनी कार्रवाई का विकल्प तलाश किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें