फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी निकला धोखेबाज: वीडियो बनाकर प्रेमिका को किया ब्लैकमेल, मौलाना व भाइयों से संबंध बनाने का बनाया दबाव

Fri, 20 Jun 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक युवक ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर उसका यौन शोषण किया। उसका वीडियो बना लिया। फिर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता ने आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में युवक ने मोहल्ले की महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने भाइयों और एक मौलाना से संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने मौलाना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके वीडियो बना लिए। महिला में बताया कि जब उसको पता लगा कि युवक मो. आजम उसके दोनों भाई आशिम, आसिफ और मौलाना सलमान स्मैक का धंधा करते हैं, तब उसने युवक से दूरी बना ली। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
विज्ञापन


इससे आरोपी मोहम्मद आजम बौखला गया। वह उसकी वीडियो भेजकर और वायरल करने की धमकी देकर चारों लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार देर रात चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

रिश्ता तोड़ने पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किए, रिपोर्ट दर्ज 
दो युवतियों को को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं। दोनों मामलों में इज्जतनगर पुलिस ने 12 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। 

एक महिला ने बताया कि उनकी बेटी का रिश्ता पीर बहोड़ा निवासी तस्लीम के साथ तय हुआ था। बाद में पता लगा कि तस्लीम नशे का आदी है तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद से तस्लीम उसका भाई कासिम बेटी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर टिप्पणी कर रहे हैं। बेटी को घर से उठाकर ले जाने की धमकी दे रहे हैं। मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर थाने में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

दूसरे मामले में युवती का रिश्ता मोहल्ला कांकारटोला निवासी इरफान से तय हुआ था। बाद में मालूम हुआ कि इरफान शादीशुदा है तो उसने रिश्ता तोड़ दिया। दिया गया सामान वापस मांगा तो तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इरफान, सुबहान, शोएब, फरहा, महनाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें