फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज प्रेमी: अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमिका को किया ब्लैकमेल, आरोपी के ममेरे भाई और दोस्त ने भी लूटी आबरू

Sun, 07 Jul 2024 06:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

शाहजहांपुर जिले की रहने वाली युवती को उसका प्रेमी बरेली लेकर आया। यहां उसने होटल में प्रेमिका से शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। फिर इनके जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती का आरोप है कि प्रेमी, उसके ममेरे भाई और दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे ब्लैकमेल कर ढाई लाख रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक और आरोपी युवक शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं। तिलहर निवासी युवती ने बताया कि शाहजहांपुर की तहसील कलान के गांव परौर निवासी पारस गुप्ता से उसका प्रेम प्रसंग था। पारस उसे फुसलाकर बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया था। वहां पारस ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। 

विज्ञापन

आरोपी के ममेरे भाई और दोस्त ने भी किया दुष्कर्म 
कुछ दिन बाद तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी पारस के ममेरे भाई ने उसे अश्लील वीडियो भेजा। उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में पारस गुप्ता के गांव में रहने वाले उसके दोस्त बंटी मिश्रा ने भी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पारस ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। युवती ने बदनामी के डर से ढाई लाख रुपये पारस गुप्ता के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। पारस उसे बुलाकर गाली-गलौज करता था और जान से मारने की धमकी देता था। शाहजहांपुर पुलिस से भी युवती ने शिकायत की लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब बरेली के बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें