फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोवंशीय पशुओं के फिर मिले अवशेष, भड़के लोगों ने जाम किया हाईवे

Fri, 26 Jul 2019 06:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहगंज पूर्वी (बरेली)
विज्ञापन
हाईवे पर पर भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गोमांस तस्कर फतेहगंज पूर्वी का माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश में हैं। बुधवार को फतेहगंज पूर्वी कस्बे के पास गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर लोगों ने हंगामा किया था। वहां से करीब दो किमी दूर गुरुवार को तीन गोवंशीय पशुओं के कटे सिर पड़े मिले। इससे दोबारा भड़के लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर खूब हंगामा किया। लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंचे अफसरों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


बरेली-लखनऊ हाईवे किनारे कस्बे से दो किमी दूर रम्पुरा और निवड़िया गांव के बीच पंडित वीरेंद्र मंदिर के निकट गुरुवार सुबह करीब सात बजे तीन गोवंशीय पशुओं के कटे सिर पडे़ लोगों ने देखे। इसकी चर्चा फैली तो आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पता लगने पर हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, गोरक्षा समिति के कार्यकर्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार अग्रवाल, निवड़िया के ग्राम प्रधान सुशील शर्मा भी पहुंच गए। लोगों ने हाईवे पर खड़े होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं।

एसओ रविकरन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की तो लोग पुलिस वालों से भिड़ गए। लोग तस्करों पर मिलीभगत का आरोप पुलिस पर लगा रहे थे। इस बीच एसपी देहात संसार सिंह, फरीदपुर एसडीएम अरुण कुमार, फरीदपुर सीओ जगमोहन बुटौला मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने देखा तो गोवंशीय पशुओं के कटे पड़े सिरों में कीडे़ बजबजा रहे थे।
विज्ञापन


अफसरों का कहना था कि शरारती तत्व इलाके का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं। इसी इरादे से बुधवार को काटे गए पशुओं के सिर यहां लाकर फेंके गए होंगे। एसपी देहात ने तस्करों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके समझाने पर लोग शांत हो गए। पुलिस ने लोगों को इधर-उधर हटाने के बाद ट्रैफिक चालू करा दिया। इसके बाद पशुओं के सिर मिट्टी में दबा दिए गए।

गोवंशीय पशुओं की तस्करी का एक और आरोपी गिरफ्तार

बुधवार को फतेहगंज पूर्वी थाने में गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। चौथा आरोपी मोहल्ला कस्सावान निवासी गुड्डू कुरैशी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।

पशुओं के कटे सिर मिले थे। किसी शरारती ने माहौल खराब करने की नियत से लाकर फेंक दिए होंगे। मामले की छानबीन की जा रही है। लोग शरारती तत्वों से सावधान और अफवाहों से दूर रहें- संसार सिंह, एसपी देहात

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें