फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाउंड्रीवाल के किनारे होने लगी सड़क की मरम्मत

Mon, 04 Apr 2016 01:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट हमले के बाद त्रिशूल एयरबेस की सुरक्षा के लिए वायु सेना कई बार चिंता जता चुकी है लेकिन प्रशासन अनाधिकृत भवनों के खिलाफ कार्रवाई करने की कार्ययोजना नहीं बना पाया है। एयरफोर्स ने अपनी बाउंड्रीवाल ऊंची कराते हुए उसके किनारे ध्वस्त हो चुकी सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है। डेढ़ किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी से मिट्टी का भराव डाला जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सवा साल पहले सनसिटी विस्तार कालोनी से नैनीताल रोड पर 1.3 किलोमीटर की सड़क एयरबेस की बाउंड्रीवाल के किनारे बनाई थी। बाउंड्रीवाल ऊंची कराने के दौरान ये सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क का काफी हिस्सा काटकर बाउंड्रीवाल में ले लिया गया। अब एयरफोर्स ने बीडीए की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। बाउंड्रीवाल के किनारे 1.3 किलोमीटर सड़क की मरम्मत इसी माह पूरा होने की उम्मीद है। उधर, त्रिशूल एयरबेस के सामने बीडीए से बिना नक्शा स्वीकृत कराए अनाधिकृत रूप से बने 450 से ज्यादा अवैध भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। नगर निगम के नाले पर बने ज्यादातर मकान और झुग्गी झोपड़ियां भी अनाधिकृत हैं। प्रशासन ने बीडीए और नगर निगम के साथ मीटिंग पर मीटिंग कर चुका है। फिर भी अवैध मकान ध्वस्त करने की कार्ययोजना को अमल में नहीं लाया जा सका है। 
आज फिर होगी मीटिंग
त्रिशूल एयरबेस के सामने अनाधिकृत भवनों और झुग्गी झोपड़ियों पर कार्रवाई की रणनीति तय करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज नगर निगम और बीडीए के अफसरों की मीटिंग होगी। इसमें इन मकानों पर कार्रवाई की रणनीति तय की जाएगी। ये जानकारी प्रशासनिक सूत्रों ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें