फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशालाओं की बनेगी बाउंड्रीवॉल, दुरुस्त होंगे संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला प्रशासन इन दिनों गोशालाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। प्रत्येक गोशालावार डीएम ने नोडल अधिकारी भी तैनात कर दिए हैं। शुक्रवार को सीडीओ ने बीडीओ और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गोशालाओं तक पहुंच मार्ग, टिनशेड और बाउंड्री के कार्य सितंबर महीने तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि जिले में 115 सरकारी गोशालाएं हैं। इनमें से 60 गोशालाओं में बाउंड्रीवाॅल नहीं है और 18 में पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग नहीं हैं। जिन गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के सापेक्ष टिनशेड कम हैं, उनकी संख्या 9 है। भुता ब्लॉक के हरेली अल्लीपुर ग्राम पंचायत की गोशाला में बाउंड्रीवाल नहीं है और मौजूद पशुओं की जरूरत के सापेक्ष टिनशेड भी नहीं हैं। यह संपूर्ण कार्य अगले महीने सितंबर तक करा लेने के लिए बीडीओ से कहा है। सीवीओ ने बताया कि गोशाला के विकास कार्य ब्लॉक स्तर से मनरेगा व अन्य योजनाओं के तहत पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें