फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड सिग्नल पार करने के मामले में दोनों लोको पायलट सस्पेंड

विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। काकोरी स्टेशन पर रेड सिग्नल पार करने के प्रकरण में मालगाड़ी के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को सस्पेंड कर दिया गया है। मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने इसके साथ पांच सदस्यीय जांच कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन पर आगे कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस गुजारने के लिए काकोरी स्टेशन पर बरेली से लखनऊ जा रही मालगाड़ी को रेड सिग्नल दिया गया था लेकिन मालगाड़ी उसे तोड़कर आगे निकल गई। इसके बाद मुरादाबाद कंट्रोल की सूचना पर श्रमजीवी एक्सप्रेस को मलिहाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया। मालगाड़ी के लोको पायलट ज्ञान चंद और सहायक लोको पायलट को लखनऊ ले जाकर मेडिकल कराने के बाद बुक ऑफ कर मुरादाबाद तलब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें