फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुलझा सीमा विवाद, कैंट पुलिस ने कराया पोस्टमाॅर्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी बस हेल्पर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट काफी हद तक आरोपों के करीब नजर आ रही है। सीमा विवाद की स्थिति के बीच अफसरों की नाराजगी पर कैंट थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम कराया, अब आरोपों की जांच शुरू की गई है। सुभाषनगर के इटौआ फतेहपुर निवासी दुर्गपाल ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 12 मई की दोपहर उनके भाई 35 वर्षीय थान सिंह को कार में डालकर लाया गया था। भाई लाखन ने बताया कि थानसिंह कैंट क्षेत्र में राजू के दरवाजे पर पड़ा था। घायल थान सिंह का उन्होंने दो दिन इलाज कराया, बुधवार शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थान सिंह ने दुर्गपाल को बताया था कि वह बरात की बस में हेल्पर के तौर पर गया था। वापसी में वेतन को लेकर बस मालिक राजू और ड्राइवर चंचल ने उसे बुरी तरह पीटा था। बुधवार को दुर्गपाल अपने भाई के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए सुभाषनगर, कैंट और फतेहगंज पूर्वी थाने गए। सभी जगह उन्हें दूसरे थाने की सीमा का केस बताकर टरका दिया गया।
दुर्गपाल देर शाम एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी अनुराग आर्य के बैठक में शामिल होने की वजह से एसपी सिटी मानुष पारीक ने उनकी शिकायत सुनी। नाराजगी जताकर कैंट थाना प्रभारी को पोस्टमार्टम कराने का निर्देश दिया। अब इसमें कई चोटें व अधिक रक्तस्राव होने व इसकी वजह से शॉक हेमरेज से मौत होने की पुष्टि हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन


पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट मिल गई है। शरीर पर चोटें मिली हैं, हालांकि ये हत्या का मामला है या हादसा, ये जांच से तय होगा। इसके लिए कैंट थाना पुलिस को निर्देशित किया है। - आशुतोष शिवम, सीओ सिटी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें