फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र में रियल एस्टेट के कारोबार में आया उछाल

विज्ञापन
नया घर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

सोमवार को 153 रजिस्ट्रियां हुईं, लाखों के स्टांप बिके
विज्ञापन

कोरोना काल में अब तक का रिकार्ड

बरेली। कोरोना काल में आए शारदीय नवरात्र रजिस्ट्री आफिस के लिए शुभ माने जा रहे हैं। वजह यह है कि एक लंबे समय बाद यहां भीड़ देखी जा रही है। लॉकडाउन खुलने के बाद से रजिस्ट्रियां तो हो रही थीं, लेकिन उतनी नहीं जितनी होनी चाहिए थी। नवरात्र में इस बार रियल एस्टेट का कारोबार तेजी पकड़ने की संभावना थी। नवरात्र के पहले दिन से ही इसके आसार दिखने शुरू हो गए थे। शनिवार होने के बावजूद भी उस दिन आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा रजिस्ट्रियां हुईं। इसके बाद सोमवार को कार्यालय खुला तो रजिस्ट्री करानेे वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक दिन में 153 रजिस्ट्रियां हुईं। कोरोना काल में सोमवार को हुईं इतनी रजिस्ट्रियां एक रिकार्ड मानी जा रही हैं।
कोरोना काल में दूसरे कारोबार समेत रियल एस्टेट का धंधा भी मंदा हो गया था। लोगों के पास मकान खरीदने के लिए रुपये तक नहीं थे। अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हुए हैं। बाजार में भी दम आना शुरू हुआ तो रियल एस्टेट का कारोबार भी तेजी पकड़ने लगा। लोगों ने जमीन व मकान खरीदने शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि नवरात्र में तेजी से रजिस्ट्रियां हो रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी रजिस्ट्री आफिस में काफी भीड़ रही। शाम तक 153 रजिस्ट्रियां हुईं। सब रजिस्ट्रार प्रथम के यहां 81 व द्वितीय के यहां 72 रजिस्ट्रियां हुईं। अब तक यहां 100 से 110 तक ही रजिस्ट्रियां हो रही थीं। एक दिन में डेढ़ सौ से ज्यादा रजिस्ट्रियां होने से स्टांप वेंडर भी काफी खुश हैं। लाखों के स्टांप एक दिन में बिक गए हैं। पांच हजार के स्टांप की कमी खली, लेकिन कातिबों ने एक-एक हजार के स्टांप लगाकर काम चला लिया। संभावना जताई जा रही है कि इस बार रजिस्ट्री आफिस में पूरे नवरात्र भीड़ रहेगी। वजह यह है कि लोगों ने रजिस्ट्री कराने के लिए पहले से ही तारीख ले रखी है। अब दशहरे के बाद की तारीख मिल रही है।
विज्ञापन

पांच हजार वाले स्टांप कोषागार में खत्म हो गए हैं। कोई दूसरा स्टांप खत्म होने या कोषागार से न देने की कोई शिकायत अभी सामने नहीं आई है। डिमांड भेजी गई है। स्टांप आने पर उन्हें नियमानुसार दिया जाएगा। - अनवर अहमद, मुख्य कोषाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें