फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालफाटक क्रासिंग पर लगाए गए बोल्डर

विज्ञापन
लाल फाटक पर सांसद के जाम में फसने के बाद बोल्डर लगाती पुलिस
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की वजह से जाम लाइलाज हो गया है। शनिवार को सांसद धर्मेंद्र कश्यप जाम में फंसे तो उन्होंने एसपी ट्रैफिक को फोन कर नाराजगी जताई और सिपाहियों की संख्या बढ़ाने को कहा। रविवार को क्रॉसिंग पर यातायात पुलिस ने बोल्डर लगा दिए, ताकि जल्दी निकलने की कोशिश में वाहन दूसरी लेन में न घुस सकें। सिपाहियों की संख्या भी बढ़ा दी गई। इससे रविवार को जाम से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप फरीदपुर से लौटते वक्त लाल फाटक क्रॉसिंग पर जाम में फंस गए थे। काफी देर प्रतीक्षा के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो उन्होंने गाड़ी से उतरकर खुद ही जाम खुलवाने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस के सिपाहियों को न देखकर सांसद ने एसपी ट्रैफिक को फोन करके नाराजगी जताई और पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने को कहा। रविवार को पुलिस ने क्रॉसिंग की सड़क पर बोल्डर रखकर वाहनों को दूसरी लेन में घुसने से रोका। इससे काफी हद तक लोगों को जाम से राहत मिली। वाहनों के एक ही लाइन में रहने से फाटक बंद होने पर भी जाम नहीं लगा। फाटक खुला तो ट्रैफिक बिना रुके पास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें