फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन लोगों पर खौलता तेल फेंका, हालत गंभीर

Thu, 26 Feb 2026 02:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गाली-गलौज का विरोध करने पर ढाबा मालिक और कारीगर ने तीन लोगों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। इससे तीनों बुरी तरह से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाषनगर थाना पुलिस ने ढाबा मालिक और कारीगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेशनगर निवासी अस्मित तोमर ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आदित्य तोमर अपने दोस्त करन ठाकुर के साथ मंगलवार रात खाना लेने रविंद्रम नगर गेट स्थित रामकिशोर भोजनालय पर गया था। खाना मिलने में देरी होने पर आदित्य ने कारीगर से जल्दी करने के लिए कहा। इसी बात पर ढाबा मालिक रामकिशोर गालियां देने लगा। आदित्य के कॉल करने पर वह भी मौके पर पहुंच गया।
गालियां देने का विरोध किया तो ढाबा मालिक और कारीगर ने तीनों लोगों पर खौलता हुआ तेल फेंक दिया। होटल मालिका ने जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें