फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 25 Jun 2026 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। क्षेत्र के गांव हंसा के संजीव कुमार (28) का शव उनके खेत में बुधवार को यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह मंगलवार की शाम से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हंसा के उमाचरण ने बताया कि उनका भतीजा संजीव कुमार शराब का आदी था। मंगलवार शाम खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला था। आधी रात तक नहीं लौटा तो लोगों से पूछताछ की लेकिन नहीं मिल सका। संजीव के पिता टीकाराम बुधवार को खेत पर गए तो वहां बेटे का शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। टीकाराम सदमे में आ गए। उन्होंने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। संजीव की मौत से पत्नी गमगीन हैं। उनकी तीन मासूम संतानों की परवरिश पर संकट है। परिजन भी शोकाकुल हैं। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें