नगर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी आरेंद्र कुमार बुधवार को पत्नी के साथ बाइक से जादोपुर की ओर जा रहे थे। बहोरनगला के पास पहुंचने पर आरेंद्र के हाथ में चीनी मांझा उलझ गया। उसके चपेट में आकर वह घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उन्होंने देखा की कुछ बच्चे पतंग उड़ा रहे थे। बाद में परिजन घायल को निजी अस्पताल लेकर गए। आरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक, प्रतिबंध के बावजूद लोग चीनी मांझे का इस्तेमाल करते हैं। इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि चीनी मांझा बेचने और उसका इस्तेमाल करने वाले लोगों के तलाश की जा रही है। पुलिस को मौके पर भेजा है। वहां पूछताछ की गई लेकिन आरेंद्र पतंग उड़ाने वाले को पहचान नहीं सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।