फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 दिन से लापता महिला का गेहूं के खेत में मिला शव

Fri, 27 Mar 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। खटेली गांव में गेहूं के एक खेत में बृहस्पतिवार को महिला का शव पड़ा मिला। महिला की पहचान थाना क्षेत्र के गांव मिलक गौटिया निवासी गंगा देवी (56 वर्षीय) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थीं। पिछले 10 दिनों से लापता थीं। गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने हत्या की बात से इन्कार करते हुए कार्रवाई से मना कर दिया।
खटेली निवासी रविंद्र सिंह के खेत में बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे गांव वालों ने महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही पहचान के प्रयास शुरू किए गए। आसपास के गांव वालों ने बताया कि महिला कुछ दिन से यहां घूमती देखी गई थी। कुछ समय बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान गंगा देवी के तौर पर की। बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थीं। उनके पति रामदास का निधन हो चुका है।
बेटे नीरज ने बताया कि मां होली से पहले लाड़पुर गांव स्थित मायके गई थीं। 16 मार्च को वह नजदीक के गांव में मेला देखने गई थीं। यहीं से लापता हो गईं। उनकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। गंगा देवी के परिवार में दो बेटे व दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों के साथ ही एक बेटे की शादी हो चुकी है।

जानवर नोच ले गए मांस


प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला का शव देखने से चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। शव में कीड़े पड़ गए। जानवर भी कई हिस्सों का मांस नोच ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें