फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंजनी में मिला बदायूं के ग्रामीण का शव

Mon, 29 Jun 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव अंजनी स्थित एक शिक्षण संस्थान के पास सोमवार सुबह ग्रामीण का शव मिला। उसकी पहचान बदायूं के बिसौली के गांव विजया नगला निवासी ओमकार (50) के रूप में हुई है। वह 26 जून से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अंजनी स्थित शिक्षण संस्थान ने पीआरवी को व्यक्ति के अचेत मिलने की सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर शिनाख्त कराई। शिवपुरी के राजकुमार उर्फ राजू ने ससुर के शव की शिनाख्त कर ली। उन्होंने बताया कि ससुर ओमकार (50) बदायूं के बिसौली क्षेत्र के गांव विजया नगला में रहते थे। ओमकार के बेटे तुलसी प्रसाद के मुताबिक, उनकी ससुराल सिरौली के गांव सोना में है। 26 जून को पति समेत अन्य परिजनों के साथ गए थे। वहां लापता हो गए।
अंजनी के बाशिंदों के मुताबिक, ओमकार कई दिनों से आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। रविवार रात में उनको स्कूल के सामने शराब के नशे में देखा गया था। पुलिस टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र करके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोप-प्रत्यारोप नहीं हैं लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें