शक में पत्नी की कर दी थी हत्या
गौरव चौहान मानेसर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी बरेली के ही भोजीपुरा क्षेत्र के गांव जोगीठेर निवासी रेखा से हुई थी। गौरव भांगरौला गांव में पत्नी रेखा, दो बेटों व एक बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। रिपोर्ट के मुताबिक, छह मई को तड़के चार बजे पति-पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद गौरव ने सब्जी काटने वाले चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया।
जान बचाने के लिए रेखा गली की ओर भागी, लेकिन अधिक खून बहने से 100 मीटर दूर सड़क पर गिर गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुग्राम पुलिस गौरव के घर भी आई थी। वहां उसके न मिलने पर परिजनों को चेतावनी देकर चली गई थी।