फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामगंगा में मिला बिहार के इंजीनियर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र में रामगंगा में डूबे बिहार निवासी इलेक्ट्रिक कंपनी के इंजीनियर राहुल कुमार सिंह का शव रविवार को बरामद हुआ। भमोरा और सुभाषनगर थाना पुलिस की मदद से शव बाहर निकाला जा सका। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी। उनके भाई ने कंपनी पर काम का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में गुम चोट और डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के गांव सोमभा निवासी राहुल कुमार सिंह के भाई ऋतुराज कुमार सिंह ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर बताया कि उनके भाई हिमाचल प्रदेश की एक इलेक्ट्रिक कंपनी में इंजीनियर थे। भाई दो महीने से घर से नौकरी के काम से बाहर निकले थे। उन्हें पता लगा है कि कंपनी के किसी काम से भाई बरेली आए थे।
विज्ञापन

ऋतुराज ने बताया कि शनिवार शाम सुभाषनगर पुलिस को एक युवक के रामगंगा में डूबने की सूचना मिली थी। इसके बाद से सुभाषनगर और भमोरा पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को गांव टांडा के पास नदी से राहुल का शव बाहर निकाला गया। पहचान होने पर परिवार को सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिजन बरेली पहुंचे।



भाई ने लगाए आरोप
ऋतुराज ने आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से राहुल पर काम का काफी दबाव बनाया जा रहा था। उन्हें लगता है कि इस तनाव की वजह से ही भाई ने रामगंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। भाई का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी के लोगों ने उनसे कोई संपर्क नहीं साधा है और न ही राहुल के बारे में कोई जानकारी दी है। उन्होंने कंपनी की लापरवाही बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




वर्जन

- इंजीनियर राहुल का शव रामगंगा में मिल गया है। दो थानों की पुलिस इसमें जुटी थी। बरेली से संबंधित कोई आरोप नहीं है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। - चिराग जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें