फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैक पर अज्ञात ग्रामीण का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर ग्राम खुली के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात ग्रामीण का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मकरंदपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विकास ने बताया कि मेट सौरव ने पोल संख्या 342/8 के पास शव देखा था। सूचना पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पड़ा था, जो जूते, मोजे और सादे कपड़े पहने था। पहचान संबंधी दस्तावेज उसकी जेब से नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि ग्रामीण रात में ट्रेन से गिरकर घायल हुआ होगा, जिससे अधिक रक्तस्राव से उसकी मौत हो गई। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसके शिनाख्त के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें