फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डिवाइडर के बीच झाड़ियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे बड़े बाईपास पर डिवाइडर के बीच झाड़ियों में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी पर भिजवाया है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के बड़े बाइपास पर भूड़ा अंडरपास से 100 मीटर की दूरी पर डिवाइडर के बीच उगी झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया। जांच के दौरान युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। हाईवे के दुकानदारों ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है। वह मानसिक रूप से बीमार है। युवक की मौत कैसे हुई है। यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें