फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का भी पेपर आउट

Fri, 18 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
पेपर लीक
विज्ञापन
यूपी बोर्ड का अंग्रेजी का सेकेंड पेपर भी आउट हो गया। पेपर व्हाट्सएप पर चलते रहे, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारी पेपर आउट करने वालों को पकड़ नहीं पाए। सचल दल की टीम परीक्षा केंद्रों पर छापा मारने भी पहुंची, लेकिन जहां से पेपर आउट हुए वहां तक नहीं पहुंच सकी। 
विज्ञापन

 बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी (कोड 323 टीवाई) का सेकेंड पेपर था। सुबह 12.30 बजे से ही पेपर आउट होने की खबरें शुरू हो गईं। एक बजे के बाद व्हाट्सएप पर पेपर भी आने लगे। एमबी इंटर कॉलेज के पास की कोचिंग के सामने हाथ से लिखे और प्रिंट किए पर्चे भी खूब बिके। सर्वोदय जन कल्याण इंटर  से कॉलेज से भी पेपर आउट होने की सूचनाएं फैलीं। कुछ ने तो रुपये देकर खरीदा और कुछ के व्हाट्सएप नंबर पर भी पेपर पहुंच गया। कोड 323 टीवाई के पेपर के प्रश्न मिलते हुए पाए गए। इसकी सूचना जिला प्रशासन और डीआईओएस दोनों को दी गई। उन्हें पेपर भी भेजे गए। जिला प्रशासन की ओर से डीआईओएस से इन जगहों पर छापे मारने को कहा गया। इसके बाद उन्होंने एडीआईओएस आरके सिंह की टीम को एमबी इंटर कॉलेज के पास की कोचिंग में छापे मारने के लिए भेजा। एमबी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि पहले उनके केंद्र पर भी देख लीजिए। उन्होंने अपने केंद्र का निरीक्षण कराने के बाद आसपास की कोचिंग में भी छापे मरवाए, लेकिन टीम पेपर आउट करने वालों को नहीं पकड़ पाई। टीम किसी को रंगे हाथ पर्चे बेचते भी नहीं पकड़ सकी। डीआईओएस का कहना है कि पेपर शुरू होने के आधे घंटे पहले पेपर बाहर निकलता है तो आउट माना जाता है, लेकिन इसके बाद अगर पेपर बाहर आए तो उसे आउट नहीं माना जाता है। जिले में कोई भी पेपर आउट नहीं हुआ है। 

 जहां से सूचना आ रही थी, वहां पर टीम भी पहुंची थी, लेकिन कुछ नहीं मिला। कोई पेपर आउट नहीं है। 
- गजेंद्र कुमार, डीआईओएस 

डीआईओएस ने मुझे एमबी इंटर कॉलेज के पास कोचिंग पर छापे के लिए कहा था। मैं वहां पर गया और आसपास की सारी कोचिंग देखीं, लेकिन कोचिंग बंद मिलीं। पता चला कि शाम को खुलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिंह, एडीआईओएस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें