फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौराहों को चमकाने का 15 दिन में तैयार होगा ब्लूप्रिंट

Wed, 29 Mar 2017 01:39 AM IST
बरेली
विज्ञापन
meet
विज्ञापन
सरकार ने बरेली के विकास को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया है। पहले फेज में चौराहों के सौंदर्यीकरण और शहर को जाम के झाम से मुक्त करने का प्रस्ताव मांगा है। मंडलायुक्त ने इसी कड़ी में अधीनस्थ अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक करके प्लान पर चर्चा की। अय्यूब खां, सेटेलाइट चौराहा, चौकी चौराहा, सर्किट हाउस चौराहा के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण किला पुल पर पैरलल पुल का निर्माण, लाल फाटक पर ओवर ब्रिज के लिए लोक निर्माण विभाग, राज्य सेतु निगम, बीडीए और नगर निगम से प्लान तैयार कर 15 दिन में देने को कहा है। जबकि सेटेलाइट चौराहे के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण की मंजूर हो चुकी योजना पर अगले माह से काम शुरू करने को कहा। 
विज्ञापन

कमिश्नरी कार्यालय में कमिश्नर ने लाल फाटक पर ओवर ब्रिज के लिए 31 मार्च को प्रस्तावित कैंट बोर्ड की बैठक में एनओसी की पहल के लिए एडीएम सिटी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के बाद कैंट बोर्ड और सेना की इसके लिए जमीन की फाइल सैन्य मंत्रालय को भेजी जाएगी। 
यातायात सुधारने को ग्रामीण क्षेत्रों के टैंपो शहर में नहीं चलेंगे। सीएनजी के नाम पर जो टैंपो शहर में चलते हैं उस पर कार्यवाही होगी। एसपी यातायात एवं आरटीओ संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करेंगे। किसी भी हालत में टैंपो का अवैध संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन

मंडल के तीन तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार होगा
क्रासर
प्रदेश सरकार ने एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
प्रदेश सरकार ने मंडल में बदायूं के कछला घाट, पीलीभीत में गोमतीनदी के उद्गम और बरेली (रामनगर) में जैन धर्म के अहिच्छत्र पर्यटक स्थल के सौंदर्यीकरण का एक सप्ताह में प्रस्ताव मांगा है। शासन की इस मंशा के आधार पर कमिश्नर प्रमांशु कुमार ने पर्यटन विकास निगम, लोक निर्माण, सेतु निगम और सिंचाई विभाग से सुझाव मांगे हैं। जिनमें कम लागत में इन तीर्थ स्थलों का बेहतर विकास कराने का उल्लेख किया है। सरकार की योजना है कि इन सभी तीर्थ स्थलों पर जून से विकास शुरू हो जाएगा।
अहिच्छत्र तीर्थ स्थल
 जैनधर्म के अहिच्छत्र पर्यटक स्थल तक जाने के लिए  मार्ग। प्रकाश व्यवस्था।  पुरातत्व विभाग की सीमा 100 मीटर के बाहर पुलिस चौकी हेतु स्थल विकास, महाभारत काल के थीम पार्क का सौंदर्यीकरण प्रस्तावित है। जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
कछला घाट
बदायूं के कछला में घाटों का पक्का बनाने के साथ साथ उनका सौंदर्यीकरण। वहां के खस्ता हाल गेस्ट हाउस के सुदृढ़ीकरण। पर्यटन की उपलब्ध जमीन पर पर्यटन विकास। गंगा नदी के स्वच्छ जल के लिए किसी भी मलवा, मल व माला आदि को रोकने के इंतजाम।
गोमती का विकास
पीलीभीत से गोमती नदी का उद्गम हुआ है। वहां के पानी के संरक्षण और उसके चारो ओर संरक्षित करने के साथ-साथ पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें