फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छज्जा डालने के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव जाम में छज्जा डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।दो गंभीर रूप से घायल हो गए। छह लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित कुंवरपाल ने बताया सोमवार सुबह उनके पड़ोसी उनके छज्जे के ऊपर नया छज्जा निकाल रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो महेंद्र, हरजीत, रामरतन (तीनों सगे भाई) व अनोखे, धर्मपाल और करन ने घर में घुसकर उनके भाई इंद्रपाल की लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। वह इंद्रपाल को लेकर थाना मीरगंज पहुंचे और पुलिस से शिकायत की।
इससे नाराज होकर आरोपियों ने उनके घर में दोबारा घुसकर दूसरे भाई 22 वर्षीय लक्ष्मण स्वरूप उर्फ लक्ष्मण प्रसाद पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। लक्ष्मण स्वरूप को पहले मीरगंज सीएचसी ले जाया गया, वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे बरेली रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

-
सिर की चोट से मौत की पुष्टि
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अजय कुमार और प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। सिर में गंभीर चोट व ज्यादा खून बहने से मौत होने की पुष्टि हुई।
-
पुलिस की सुस्ती से भड़के ग्रामीण
खूनी संघर्ष में हत्या से ग्रामीणों में तीखा आक्रोश दिखा। लोगों ने बताया मारपीट की घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा था। उसी वक्त थाना पुलिस मौके पर पहुंच जाती तो हत्या की घटना नहीं होती। लोगों ने आरोप लगाया कि नए प्रभारी निरीक्षक ने घटना को हल्के में लिया, जिसकी वजह से एक युवक की जान चली गई। बता दें कि जाम इस इलाके का सबसे चर्चित गांव है, जहां झगड़े फसाद होते रहते हैं।


छज्जे के विवाद में झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत हुई है तथा दो लोग घायल हैं। तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। दो आरोपी हिरासत में लिए हैं, बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने को पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।- अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें