फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेटेलाइट पुल से कूदा पार्षद का भतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मोबाइल पर बात करते-करते एक युवक शनिवार रात सेटेलाइट पुल से कूद गया। उसके पैर टूटने के साथ ही सिर भी फट गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की वजह नहीं पता चल सकी है। वह कटरा चांद खां के पार्षद अजय रत्नाकर का भतीजा लगता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे सेटेलाइट पुल पर पहुंचा युवक अपनी बाइक से रोककर पैदल ही कैंट साइड में चला गया। उसने करीब पांच मिनट मोबाइल पर बात की। फिर वह ऊपर से नीचे सड़क पर कूद गया। लोगों ने दौड़कर उसे उठाया। उसका सिर फटने से खून निकल रहा था। पैर टूटने की बात भी बताई गई। सेटेलाइट चौकी के पुलिसकर्मियों उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने पूछताछ की तो पता लगा कि युवक का नाम मयंक रत्नाकर (32) है। वह संसार एन्क्लेव पीलीभीत रोड का निवासी है। सूचना पर पार्षद अजय रत्नाकर भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि मोबाइल पर बात करने के दौरान बाद मयंक पुल से कूदा था। वह स्पष्ट कुछ नहीं बता रहा है। मोबाइल की जांच से पुलिस सही बात पता कर लेगी।
विज्ञापन


इधर, पार्षद अजय का कहना है कि मयंक की शादी नहीं हुई है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है, अभी घर आया है। उन्होंने आशंका जताई कि कोई वाहन तो मयंक की बाइक को टक्कर नहीं मार गया। उसके सही होने पर उससे पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें