फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों और गर्भवतियाें के लिए करें रक्त दान

Fri, 10 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
खून से दम तोड़ती गर्भवती महिलाओं और गरीब मरीजों को  आप जीवन दे तो इससे ज्यादा खुशी की बात क्या होगी। इसलिए इस बार आपक ा महादान गरीब और गर्भवतियों के लिए होगा। अमर उजाला फाउंडेशन और जिला अस्पताल के सहयोग से  विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को आप सभी का अमर उजाला परिसर में इंतजार रहेगा। 
विज्ञापन

 14 जून को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रक्तदाता दिवस माया जाएगा। हर बार की तरह इस बार भी अपने पाठकों के साथ अमर उजाला इस अभियावन में शामिल होगा।   अमर उजाला परिसर में इस बार फिर रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल का  स्टॉफ और डॉक्टर मौजूद रहेंगे। 
- 400 यूनिट रक्त स्टोर कर सकता है जिला अस्पताल
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 400 यूनिट रक्त स्टोर करने की क्षमता है। फ्रीजर भी मेनटेन है। क्वालिटी चेकिंग के लिए अब स्टॉफ की संख्या भी शासन की ओर से बढ़ा दी गई है। यहां 24 घंटे ड्यूटी पर कर्मचारी मौजूद रहते हैं। 
विज्ञापन

- इनको जिंदगी देगा आपका खून 
जिला अस्पताल में अक्सर कोई डोनर नहीं मिलता। यहां सिफलिस और नारी निकेतन की संवासिनियों को मुफ्त रक्त चढ़ता है, जबकि इसकी जगह रक्त मिलता नहीं है। वहीं मानसिक अस्पताल, गरीब मरीज, दुर्घटना में घायल, कैदी, मंदबुद्धि, निराश्रितों को भी यहीं से रक्त चढ़ाया जाता है। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाआें को भी खून दिया जाता है। 

‘अमर उजाला का शुक्रिया जिन्होंने इस बार हमें साथ लिया। ब्लड बैंक में इस समय 22 यूनिट रक्त है। गर्भवती महिलाओं व अन्य को डोनर न मिलने पर फ्री रक्त देते हैं। जिससे कमी बनी रहती है।’
विज्ञापन

डॉ. परवीन जहां, सीएमएस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें