अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी पर गौर करें तो शहर और आसपास के इलाकों में प्री मानसून जैसी संभावना बन रही है। अगले एक हफ्ते तक रुक- रुक बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। के रल में मानसून पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश में 20 से 25 जून तक मानसून आएगा। बरेली में भी 20 जून से मानसून आने की संभावना जताई गई है।
दक्षिण पूर्वी हवाआें की वजह से जलवायु में परिवर्तन आया है। गुरुवार भोर में और सुबह 9 बजे के बाद अचानक बारिश हुई है। रात में भी हल्की बूंदाबांदी होती रही। मौसम विभा गने 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है। हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। बारिश के बाद भी तेज धूप निकली और लोग पसीने से नहा गए। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 37.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान के सुधरने से रात को हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं जो राहत देने वाली है।