फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सूख रहा रक्तकोष, शहरवासियों से महादान की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल का रक्तकोष सूख रहा है। निगेटिव ग्रुप का खून खत्म होने वाला है। ऐसे में अस्पताल में भर्ती गंभीर मरीजों का जीवन संकट में पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अमित दिनकर के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त होकर कई अज्ञात लोग अस्पताल पहुंचते हैं। उन्हें बगैर रक्तदाता के तत्काल खून उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह, महिला अस्पताल में भी कई बार परिजन द्वारा रक्तदान न करने के बावजूद रक्त मुहैया कराया जाता है। साथ ही, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया पीड़ितों को भी रक्त दिया जाता है। जरूरतमंदों को दिए गए रक्त के सापेक्ष रक्तदान कम होने से रक्तकोष में निगेटिव ग्रुप का खून खत्म होने को है।
बताया कि बुधवार तक ब्लड बैंक में 30 यूनिट रक्त बचा है, जो क्षमता के सापेक्ष सिर्फ दस फीसदी है। निगेटिव ग्रुप में ए और एबी के दो-दो यूनिट बचे हैं। पॉजिटिव में ए के छह, बी के पांच, ओ के नौ, एबी के छह यूनिट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


स्वयंसेवियों का ले रहे सहयोग
हाल ही में भर्ती घायल का हीमोग्लोबिन कम होने पर रक्त की जरूरत पड़ी। ब्लड बैंक में संबंधित ग्रुप का रक्त उपलब्ध न होने पर स्वैच्छिक रक्तदाता संगठन के पदाधिकारियों को कॉल की। रात में एक रक्तदाता ने रक्तदान किया। पिछले माह एक गर्भवती को रक्त की जरूरत पड़ी थी। तब भी एक स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारी ने रक्तदान किया था। फिलहाल ब्लड बैंक स्टाफ इस तरह रक्त की जरूरत पूरी कर रहा है।

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित होगा शिविर
जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से अमर उजाला की ओर से कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) पर रक्तदान शिविर खुर्रम गौटिया स्थित 300 बेड अस्पताल में लगाया जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि रक्त का महादान कर लाेगों की जीवन रक्षा करें। डॉ. अमित के मुताबिक रक्तदान से रक्तदाता को भी कई लाभ होते हैं। इसलिए बेहिचक रक्तदान करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें