फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मारपीट के विरोध में बल्लिया-दातागंज रोड पर लगाया जाम

Tue, 19 Sep 2023 02:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। मनौना स्थित धर्मस्थल से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ साइकिल सवार ने मारपीट की। गुस्साए श्रद्धालुओं ने बल्लिया-दातागंज रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। बल्लिया गांव निवासी राहुल गुप्ता का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर से रविवार को करीब 200 श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन के लिए मनौना धाम आया था। जत्थे में शामिल श्रद्धालु ईको, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप से आए थे। सोमवार को दोपहर के समय वह गांव लौट रहे थे। बल्लिया के पास साइकिल सवार युवक ईको के सामने आ गया। श्रद्धालुओं ने जब इसका विरोध किया तो वह लड़ाई पर उतारू हो गया। उसने मारपीट भी की।
अन्य श्रद्धालुओं को जुटता देख वह फरार हो गया। विवाद के बाद गुस्साए श्रद्धालु प्रदर्शन करने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया मगर वह कार्रवाई की जिद पर अड़े रहे। करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वीडियो कॉल से आरोपी को हिरासत में देखने के बाद श्रद्धालु सड़क से हटे। इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया ईको से साइकिल टच हो जाने के बाद विवाद हुआ था। आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें