फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्लॉक ने रोकी राह, नौ घंटे तक की देरी से आईं ट्रेनें

Sun, 14 Jun 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ स्टेशन पर 14 से 23 जून तक ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली ट्रेनों की चाल पहले से ही बिगड़ी हुई है। इधर, रविवार को रेलवे ने गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखंड में भी ब्लॉक ले लिया। इससे 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं। पांच ट्रेनों को चार घंटे तक की देरी से चलाया गया। चार ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं।
विज्ञापन

19602 न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 12583 लखनऊ जंक्शन-आनंद एक्सप्रेस को सोमवार और मंगलवार को लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, गाजियाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का बरेली जंक्शन और मुरादाबाद में ठहराव नहीं रहेगा। 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस को रविवार को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया।
इन गाड़ियों ने कराया इंतजार
15002 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस नौ घंटे, 05102-01 दिल्ली-गोरखपुर विशेष ट्रेन आठ-आठ घंटे, 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन सात घंटे, 15624 कामाख्या एक्सप्रेस, 15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 13036 उपासना एक्सप्रेस, 22417 महामना एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस दो-दो घंटे और 12204 सहरसा गरीब रथ, 20506 राजधानी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें