फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ब्रांच लाइन पर ब्लॉक, दो घंटे देरी से चलाई गई बरेली-मुरादाबाद मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन पर शुक्रवार को ब्लॉक के कारण बरेली-मुरादाबाद मेमू को दो घंटे की देरी से चलाया गया। इस दौरान पूर्णगिरि जनशताब्दी और दौराई टनकपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। ब्रांच लाइन पर शेष बचे मरम्मत के काम शनिवार को कराए जाएंगे।
विज्ञापन

बरेली-चंदौसी-मुरादाबाद ब्रांच लाइन पर शुक्रवार को दोपहर 12 से तीन बजे तक ब्लॉक लिया गया। अचानक लिए गए इस ब्लॉक के बारे में पूर्व सूचना नहीं थी। 64177 बरेली-मुरादाबाद मेमू के बरेली से चलने का समय दोपहर 2:40 बजे है। शुक्रवार को यह ट्रेन दो घंटे की देरी से चलाई गई। इस कारण यात्रियों को परेशानी हुई।
यात्रियों ने ट्रेन को देरी से चलाए जाने का कारण पूछा तब उनको ब्लॉक के बारे में मालूम हुआ। ब्लॉक के कारण 12035 पूर्णगिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लॉक के कारण बरेली-मुरादाबाद मेमू को 1:45 घंटे की देरी से चलाया गया। बांच लाइन की अन्य ट्रेनों पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें