फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: भाजपा की सदस्यता को लेकर हुआ विवाद, ब्लॉक प्रमुख के भांजे को पीटा; प्रधान समेत पांच लोग गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 04:06 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली जिले में भाजपा का सदस्यता शिविर लगाया गया था। इस दौरान सदस्यता को लेकर प्रधान के भतीजे और ब्लॉक प्रमुख के भांजे में विवाद हो गया। इस ब्लॉक प्रमुख के भांजे की पिटाई कर दी गई। 
 
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता न लेने पर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिथरी ब्लॉक परिसर में लगाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान शिविर अखाड़ा बन गया। ब्लॉक प्रमुख पति के सामने दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें प्रमुख के भांजे की पिटाई कर दी गई। प्रधान समेत पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन


बिथरी की ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमारी के पति हरेंद्र पटेल हर सोमवार ब्लॉक में जनता दरबार लगाते हैं। इसी में भाजपा का सदस्यता शिविर लगाया गया था। हरेंद्र पटेल के साथ उनका भांजा सौरभ भी यहां मौजूद थे, तभी अहलादपुर के प्रधान सियाराम का भतीजा सोनू ब्लॉक में शौचालय की सूची जमा करने गया था। 

सौरभ ने उससे कहा कि पहले भाजपा की सदस्यता ले लो। उसके इनकार पर बहस बढ़ गई और सौरभ ने सोनू को पीट दिया। सोनू ने सूचना  दी तो उसके चाचा प्रधान सियाराम अपने साथियों संग आ गए। इन लोगों ने सौरभ को पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान ब्लॉक में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सियाराम और सोनू समेत पांच को हिरासत में लिया है। ब्लॉक प्रमुख पक्ष तहरीर दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें