फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीएलओ पर ग्रामीणों के वोट जानबूझकर काटने और फर्जी वोट जोड़ने का आरोप

Sat, 20 Jun 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। गांव कतुरोई ठाकुरान के लोगों ने गांव के बीएलओ पर कई ग्रामीणों के वोट जानबूझकर काटने और 100 से अधिक फर्जी वोट जोड़ने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से शुक्रवार को की है। इसपर मंत्री ने एसडीएम आंवला को जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


गांव के जगबीर सिंह और विनोद कुमार ने अलग-अलग दो शिकायती पत्र कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह को दिए। आरोप लगाया कि बीएलओ ने गांव के विपिन कुमार, नीलम ,पान सिंह, लीलावती, वीरेंद्र, पवन कुमार, कृष्ण पाल, अमर सिंह, कल्लू , राजकुमारी, प्रेमवती, रामवीर आदि कई लोगों के वोट पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से हटा दिए हैं। बीएलओ ने इस सूची में दूसरे जिले के 100 से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची में बढ़ा दिए हैं।
जगबीर का आरोप था कि इस मामले में पहले भी एसडीएम आंवला से शिकायत की गई थी, जिसकी जांच हुई थी। जांच में फर्जी वोटों की पुष्टि भी हुई थी लेकिन उन फर्जी वोटों को मतदाता सूची से नहीं हटाया गया। विनोद कुमार का आरोप है कि पिछले दिनों जिन लोगों ने मतदाता सूची में धांधली की शिकायत की थी, बीएलओ ने उनके वोट जानबूझकर काट दिए। इसपर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने एसडीएम आंवला को दो अलग-अलग पत्र लिखकर मामले की जांच करने, कटे हुए मतदाताओं के मत जोड़ने और फर्जी वोटों को मतदाता सूची से हटाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि मामले की जांच नायब तहसीलदार दीपक कुमार को करने का निर्देश दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें