फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं में कालाबाजारी, 65 रेल टिकटों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे की विशेष जांच शाखा (एसआईटी) और आरपीएफ ने बदायूं में रेल टिकटों की कालाबाजारी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 65 रेल टिकट बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बदायूं के वजीरगंज कस्बे के एक कैफे से काफी दिनों से लगातार सामान्य और तत्काल कोटे में लंबी दूरी की यात्राओं के लिए आरक्षित टिकट बुक किए जा रहे थे।
संदेह होने पर एसआईटी ने जांच शुरू कर दी। संदिग्ध तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की भी मदद ली गई। जांच के दौरान पता लगा कि अनधिकृत आईडी से टिकट बुक कर कालाबाजारी की जा रही है। एसआईटी ने आरपीएफ बदायूं पोस्ट को इस संबंध में सूचना दी।
आरपीएफ भी आरोपी को ट्रेस करने में जुट गई। पता लगा कि वजीरगंज निवासी मुनाजिर रेल टिकटों की कालाबाजारी कर रहा है। इंस्पेक्टर आरपीएफ आरपी सिंह ने बताया आरोपी के कब्जे 65 आरक्षित टिकट मिले हैं। जांच की जा रही है। अन्य लोगों के शामिल होने की भी आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें