गुलड़िया। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव मुश्तकिल में पंचायत कर हुंकार भरी है। इस दौरान भाकियू के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने कहा है कि देश में होने वाले बड़े आंदोलन के लिए किसान अभी से तैयारी कर लें। इसके लिए भाकियू हर गांव सदस्यता अभियान चलाकर जमीन तैयार कर लें। रविवार को गुरुगांव में 70 किसानों ने भाकियू की सदस्यता ग्रहण की।
गुरुगांव में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) रविवार को लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाई स्कूल में एक पंचायत हुई। यूनियन के प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष ढाकनलाल गंगवार ने किया। इस मौके पर रणवीर सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष, उदल सिंह वर्मा, जिला संयोजक, महाराज सिंह यादव आदि रहे। संवाद