BJP workers will run the station's home
बिथरी से भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल बिशारतगंज में रोड शो के बाद हुई जनसभा में अपने तेवर में आ गए। उन्होंने कहा कि अब ये सब नहीं चलेगा। सपा बसपा नेताओं ने अपनी सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगवाकर जेल भेजा। पुलिस अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता पर फर्जी मुकदमा लिख दे तो वह अपनी जमानत न कराए। 11 मार्च के बाद दरोगा उसके घर खुद मुकदमा वापस लेने जाएगा। अब तक जो थाने सपा और बसपा नेताओं के घर से चल रहे थे, 11 मार्च के बाद वह थाने भाजपा कार्यकर्ता के घर से चलेंगे।
आगे पप्पू ने कहा कि पार्टी ने उन पर बड़ा सोच समझकर विश्वास किया है। सपा और बसपा के प्रत्याशियों से उनका आमना सामना रिटर्निंग ऑफीसर के सामने हुआ था। वह हमारे नामांकन पर आपत्ति दाखिल करना चाहते थे। वह भी पूरी तैयारी से गए थे। अगर वह उनके पर्चे पर आपत्ति करते तो चुनाव मैदान से बाहर होते। गुंडागर्दी उन्होंने पैदा की। लोगों पर फर्जी एफआईआर लिखवाईं। जिसने जमीनें नहीं दीं। उन पर एफआईआर कराकर जमीनें कम कीमत में खरीदी गईं। 11 मार्च के बाद जमीनों पर कब्जों का काम बंद हो जाएगा। 15 तारीख को आप मतदान करना। उनके लोग कहते हैं कि जो भाजपा का चुनाव लड़ा रहा है। उसका नाम लिख लेना। मैं कहता हूं कि आप (भाजपा कार्यकर्ता) उनका नाम लिख लें।