फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीत की खुशी मनाने आए भाजपाई आपस में भिड़े, चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत की खुशी मनाने जमा हुए भाजपाइयों के अंदर चल रही आपसी खींचतान की पोल उस समय खुल गई, जब पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। यह हाल तब था, जब भाजपा के मंडल अध्यक्ष खुद मौके पर मौजूद थे। मामले में पूर्व महामंत्री ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य के आवास घंटाघर चौक पर हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने व जम्मू कश्मीर में बेहतर प्रदर्शन करने पर कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें एक बड़े नेता के प्रतिनिधि व पालिका के पूर्व चेयरमैन के बीच भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर कहासुनी हो गयी। इसी बीच किसी बात को लेकर बहस छिड़ी और दोनों कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच जमकर 15 मिनट तक लात-घूंसे चले। बीच चौराहे पर हुई इस घटना को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों की संख्या में राहगीरों व मोहल्लेवासियों की भीड़ जमा हो गई। जिम्मेदार पदाधिकारियों ने किसी तरह दोनों को समझाबुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद सभी ने आतिशबाजी करके एक दूसरे को मिठाइयां बांटी। इस दौरान रामवीर प्रजापति, सुनील श्रीवास्तव, रामदीन सागर, सूरज पाल मौर्य, विशंभर दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोपमामले में एक पक्ष से भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रभाकर शर्मा ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है एक पूर्व जनप्रतिनिधि ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहले घंटाघर चौराहे पर मारपीट की। बाद में उनके आवास पर आकर जमकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन


दो पक्षों के बीच पहले से ही मतभेद हैं। कार्यक्रम के दौरान दोनों में जमकर कहासुनी हुई। लात-घूंसे चलने जैसी कोई बात नहीं है।
- मनोज मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें