हाफिजगंज। बरेली से सवारी लेकर नवाबगंज जा रहा टेंपो बरेली-पीलीभीत हाईवे पर पलट गया। इसमें सवार नौ यात्री घायल हो गए। सवारियों को उपचार के लिए भेजने के बजाय चालक टेंपो सीधा करके सवारियों को घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया।
थाना हाफिजगंज के गांव खाईखेड़ा निवासी महमूद हुसैन ने बताया कि बरेली से टेंपो सवारी लेकर नवाबगंज जा रहा था। खाईखेड़ा गांव से उनका बेटा इरशाद हुसैन अपने बच्चों व पत्नी के साथ हाफिजगंज जाने के लिए टेंपो में बैठ गया। टेंपो चालक लापरवाही से टेंपो चला रहा था। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर उधरनपुर गांव के निकट टेंपो पलट गया। इसमें इरशाद हुसैन व उनकी पत्नी नगीना, बेटी तारानूर, तहसीम, सादिया नूर समेत नौ लोग गंभीर घायल हो गए। इसके बाद टेंपा चालक फरार हो गया। सभी को अस्पताल में भेजा गया है। संवाद