फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: हज यात्रियों के जरिये मुस्लिम मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा सरकार, सूफी संवाद की हो चुकी है शुरुआत

Thu, 20 Apr 2023 01:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए खाका तैयार कर लिया है। सरकार अब हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ अपनी योजनाओं के बारे में भी बताएगी। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र व प्रदेश सरकार ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने का खाका तैयार कर लिया है। प्रदेश के 450 हज ट्रेनिंग सेंटरों को इनका जरिया बनाया जाएगा। पहली बार इन सेंटरों में पहुंचने वाले हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ केंद्र सरकार के 2014 से अब तक और प्रदेश सरकार के 2017 से अब तक अल्पसंख्यकों के हित में कराए गए कार्यों की जानकारी बुकलेट और पंफलेट के जरिये दी जाएगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की सदस्य डॉ. सैयद एहतेशाम उल हुदा ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के लिए तमाम योजनाएं चला रही हैं। समाज के लोगों को उनका लाभ भी मिल रहा है, मगर विपक्षी दल खुद को मुस्लिमों का हितैषी बताते हुए हुए भाजपा सरकार को विरोधी बताने का प्रयास करते हैं। 

ऐसे में सरकार अब हज यात्रियों को ट्रेनिंग देने के साथ-साथ अपनी योजनाओं के बारे में भी बताएगी। उन्हें यह भी बताया जाएगा कि सरकार भविष्य में अल्पसंख्यकों के लिए क्या करने वाली है। विपक्षी पार्टियां सिर्फ सरकार को बदनाम करने का काम करती हैं, जबकि सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूफी संवाद की शुरुआत

इससे पहले भाजपा 15 मार्च से सूफी संवाद महाअभियान की शुरुआत कर चुकी है। इसके तहत दरगाहों पर सूफी कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर गैरराजनीतिक टीमें भी बनाई गई हैं। ये टीमें भी मुस्लिम वोटरों को भाजपा के नजदीक लाने का काम करेंगी। इसके तहत एक साल तक देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा और इस साल के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मोदी मित्र की टीम पहले से ही अभियान चला रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें