फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा आज घोषित करेगी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का नाम

विज्ञापन
nikay chunav
विज्ञापन

दो नामों पर गहन मंथन के बाद संगठन ने तय किया एक नाम

बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी का नाम तय कर लिया है जिसकी घोषणा गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। संगठन में कई दिनों से दो दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को इनमें से एक नाम पर मुहर लगा दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 जून तक नामांकन दाखिल किया जाना है। सपा कई दिन पहले ही वीना गंगवार को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है जिन्होंने मंगलवार को नामांकन पत्र भी खरीद लिए। भाजपा ने अब तक प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। पार्टी में इस वजह से असमंजस भी बना हुआ था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन में दो दावेदारों के नामों पर लगातार मंथन चल रहा था। जिला संगठन की ओर से प्रदेश के नेताओं के साथ इन नामों पर चर्चा के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद की बैठक में भी दोनों नाम रखे गए थे। बुधवार को संगठन ने एक नाम पर मुहर लगा दी है।
हालांकि बुधवार को भी पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि गुरुवार को पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सभी स्थितियां स्पष्ट कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें