जेपी नड्डा का कार्यक्रम
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन, उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा मंगलवार सुबह 11:15 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे आवास विकास चौकी, राजेंद्रनगर फिर दोपहर 1:25 बजे राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बरातघर पहुंचकर 1:45 से 3:15 बजे तक जनसभा, पदयात्रा में शामिल होंगे। अपराह्न 3:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे सर्किट हाउस से बरेली एयरपोर्ट रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पांच बजे विशेष विमान से गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार सुबह 12 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12:30 बजे राजेंद्रनगर में आवास विकास चौकी के पास स्थित उद्यमी के घर जाएंगे। फिर दोपहर 1:25 बजे राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बरातघर पहुंचेंगे। यहां लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा दोपहर 2:15 बजे शुरू होगी। अपराह्न 3:30 बजे सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद शाम 4:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचकर 4:45 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी यात्रा में शामिल होने दोपहर 12 बजे गाजियाबाद से बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विपक्ष के भ्रामक नैरेटिव का देंगे जवाब
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष के फैलाए भ्रामक नैरेटिव का तथ्यों और जनसंवाद के माध्यम से जवाब दिया जाएगा। लोगों से पदयात्रा से जुड़ने की अपील की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, महाराज सिंह, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य और डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
सड़क किनारे के उबड़-खाबड़ हिस्सों को भी दुरुस्त कराया गया। डिवाइडर पर लगे पौधों की छंटाई कराकर उन्हें व्यवस्थित किया गया। नगर निगम की सफाई टीम ने भी पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया। सड़क किनारे से कूड़ा व गंदगी हटवाई गई। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पदयात्रा के मद्देनजर व्यवस्थाओं को मुकम्मल कराया गया है।