बहेड़ी में जितिन प्रसाद के नेतृत्व में निकली एकता यात्रा
बरेली के बहेड़ी में बुधवार को एकता यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने किया। बहेड़ी के अलग-अलग स्थानों से होकर गुजरी यात्रा के बाद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सरदार पटेल ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। ऐसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक करने का प्रयास कर रहे हैं। देश में हर वर्ग के लिए काम हो रहा है।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा भव्य यात्राएं निकालकर सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दे रही है। इन यात्राओं जिस तरह से अपार जन समर्थन मिल रहा है। वह उनके लिए जनता का प्यार है। बिहार चुनाव में एनडीए की जीत को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए और उसके घटक दलों को जो प्यार दिया है, उसके बाद विपक्ष के लोगों को कहीं झांकने की जगह नहीं मिल रही है।
संबंधित वीडियो