फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम सब्र टूटा तो भाजपाइयों ने काटा हंगामा

Sun, 12 Mar 2017 01:07 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
BJP pauses in the late evening due to harassment - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
मतगणना के दौरान भोजीपुरा और शहर विधानसभा की चार ईवीएम खराब होने के कारण देर शाम तक परिणाम रुका रहा। प्रेक्षक देर शाम सात बजे तक परिणाम लटकाए रहे, साढ़े सात बजे तक प्रमाणपत्र नहीं मिला तो भाजपाइयों ने वहां पर जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की, यह रिपोर्ट डीएम ने चुनाव आयोग को भेजी। उसी के बाद परिणाम घोषित हो पाया लेकिन भाजपा कार्यकर्ता वहां प्रेक्षकों के हाथ से प्रमाणपत्र लेने को तैयार नहीं थे। बाद में डीएम ने समझाने पर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

गणना के दौरान शहर विधानसभा की तीन ईवीएम खराब हो गई। उनका रिजल्ट न आने की जानकारी चुनाव आयोग को दी गई। वहीं दूसरी ओर हार जीत का अंतर अधिक होने के कारण भाजपा प्रत्याशी डा. अरुण कुमार ने इन तीनों ईवीएम के मतों को दूसरे प्रत्याशी के मतों में शामिल कराने की सहमति दे दी थी। उसके बावजूद प्रेक्षक आयोग को रिपोर्ट भेजने के लिए तैयार नहीं थे। इस प्रकरण पर देर शाम सात बजे तक निर्णय नहीं हुआ तो भाजपाइयों का सब्र टूट गया। उन्होंने हंगामा किया तो डीएम ने यह प्रकरण आयोग को भेज दिया, वहां से निर्देश मिले कि तीन ईवीएम के वोट निरस्त कर दिया जाए। क्योंकि भाजपा प्रत्याशी की बढ़त 28 हजार से अधिक होने के कारण उन्हें विजयी घोषित करने का अनुमोदन दे दिया। आयोग के इस निर्देश के बाद डीएम ने शहर से भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार को निर्वाचित घोषित कर दिया।
इसी तरह भोजीपुरा की एक ईवीएम खराब हो गई थी। हार जीत का अंतर काफी होने कोे कारण भाजपा के  प्रत्याशी डीसी वर्मा ने एक ईवीएम के खराब होने के कारण उस ईवीएम के वोट प्रतिद्धंदी के पक्ष में अंकित करने की सहमति दी। बाद में चुनाव आयोग से अनुमति के बाद इस क्षेत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें