Rajesh and Dharmapala in the race for the minister
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
पिछली सरकारों में मंत्री रहे विधायक राजेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह और बहोरन लाल मौर्य विधायक निर्वाचित होने के बाद मजबूती से मंत्री बनने की लाइन में हैं। वरिष्ठ विधायक और पूर्व में मंत्री बनने के कारण उनका इस बार भी इनका दावा है। पीलीभीत जिले के राम सरन वर्मा, शाहजहांपुर के सुरेश खन्ना के भी मंत्री बनने की संभावना है। पहली बार बदायूं से पांच विधायक भाजपा को मिलने के कारण किसी बदायूं को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिलना तय है।
कैंट से छठी बार निर्वाचित विधायक राजेश अग्रवाल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्रीऔर डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। वहीं आवंला के विधायक पंचायतीराज, लोक निर्माण और श्रम विभाग का दायित्व संभाल चुके हैं। वहीं बहोरनलाल मौर्य राजस्व राज्यमंत्री रहे हैं। शाहजहांपुर के सुरेश खन्ना प्रदेश सरकार में नगर विकास और पीलीभीत जिले के राम सरन वर्मा भी मंत्री रह चुके हैं। सरकार के गठन के साथ-साथ इनके अलावा शहर विधायक अरुण कुमार भी कई बार के विधायक होने का तर्क देकर मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए संगठन और संघ परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारियों से अपने अपने प्रयास में लगे हुए हैं।