वरुण और भाजपा में जारी है रस्साकशी
वरुण गांधी और भाजपा में इशारों-इशारों में रस्साकशी चल रही है। वरुण गांधी लगातार किसानों के हक में आवाज बुलंद करते रहे हैं। चाहे गन्ना के समर्थन मूल्य को बढ़ाने की बात हो या किसानों के आंदोलन को आगे बढ़ाने की, वे आगे बढ़कर लगातार किसानों का समर्थन कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भी उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि हिंसा के इन आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए।
बदल सकते हैं परिणाम
माना जा रहा है कि भाजपा पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बयानबाजी करने के कारण उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी से भी हटा दिया गया। चर्चा तो इस बात तक की भी हो चुकी है कि वरुण गांधी और मेनका भाजपा छोड़ सकते हैं। हालांकि, भाजपा और वरुण गांधी दोनों ने ही इस बात को बेबुनियाद अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया है, लेकिन जानकारों का मानना है कि वरुण गांधी, मेनका गांधी और भाजपा के बीच सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है और आने वाले दिनों में इसका कुछ अलग परिणाम दिखाई पड सकता है।