फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को लुभाने आईं भाजपा की बाराबंकी सांसद

Wed, 07 Sep 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की ओर से सांसद प्रवास कार्यक्रम के लिए दलितों के बीच केंद्र सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने भेजी गईं बाराबंकी सांसद प्रियंका सिंह रावत ने मंगलवार को यहां बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधा। संजयनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मायावती न दलितों की हितैषी हैं, न ही महिलाओं की। यूपी में दलित उत्पीड़न की तमाम घटनाएं हुईं लेकिन वह एक भी पीड़ित के घर पर नहीं गईं। इससे साबित हो जाता है कि बसपा प्रमुख सिर्फ दलितों के नाम पर दिखावा करती हैं और बरगलाकर वोट लेना चाहती हैं। प्रियंका सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सर्व समाज के लिए काम कर रही है, यही बात विरोधी दलों को अखर रही है इसलिए बसपा, सपा और कांग्रेस समाज में जहरीले बीज बोने का काम कर रहे हैं। महिलाआें की इज्जत-आबरू सुरक्षित नहीं रह गई है। सांसद प्रियंका ने मीरगंज विधानसभा सिरौंधी अंगदपुर और शाही कस्बा के बाद शहर के जाटवपुरा में दलित समाज को संबोधित किया। खुद को बरेली की बेटी बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा, बसपा की सरकारों में यूपी 20 साल पिछड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दलित बिरादरी के उत्थान, उनके मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए दो साल में कराए गए 52 प्रमुख कार्यों, उपलब्धियों का ब्यौरा भी पेश किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर, जिला प्रभारी प्रदीप पुष्कर, चेयरमैन योगेंद्र गुप्ता, समेत कई भाजपाई मौजूद रहे। शिवचरन कोरी की अध्यक्षता और अजय राजपूत-संतोष दिवाकर के संचालन किया। केंद्र की नीतियां बताईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर और संयोजक प्रदीप पुष्कर समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें